WeatherDelhiHaryanaNational

Weather Update: Delhi NCR में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने दी अपडेट

हरियाणा के साथ दिल्ली व एनसीआर में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब धीरे धीरे मैदानी इलाकों में पहुंचने लगा है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह से सात दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। इस दौरान आर्द्रता का स्तर 24 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच बना रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि आज (8 मार्च) दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

मोनसर में 140 एकड में बनेगा फ्लिपकार्ट का सबसे बडा आपूर्ति हब, इतने युवाओं मिलेगा रोजगार
Gragugram: मोनसर में 140 एकड में बनेगा फ्लिपकार्ट का सबसे बडा आपूर्ति हब, इतने युवाओं मिलेगा रोजगार

9 से 13 मार्च तक तापमान में तेजी से वृद्धि

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 9 से 13 मार्च के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 19 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होगी।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ती गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ेगा तापमान

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ेगा। आने वाले दिनों में दोपहर के समय धूप काफी तेज रहेगी, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी होगी।

रेल कोच फैक्टरी
Haryana: सोनीपत के इस गांवो की जमीन होगी अधिग्रहण, सीएम ने रेल कोच फैक्टरी बनाने का किया ऐलान

हरियाणा के साथ दिल्ली व एनसीआर में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब धीरे धीरे मैदानी इलाकों में पहुंचने लगा है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

9 मार्च को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने वाला है। इससे पहले, 8 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में एक चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण दिल्ली में हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, इस बदलाव से दिल्ली के मौसम में ज्यादा राहत नहीं मिलेगी, बल्कि तापमान में बढ़ोतरी ही होगी।

BIJLI 2
Haryana News: बिजली उपभोक्ताओ की बल्ले बल्ले, अब सिर्फ इतने दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन
WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now

P Chauhan

मै पिछले दस साल से न्यूज फील्ड में कायर्रत हूं। हमारा मकसद आमजन से जल्दी से जल्दी सही व सटीक न्यूज उपलब्ध करवाना है। मै राजनीति, खेल, मनोरंजन व अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button